संभल, जनवरी 17 -- बनियाठेर क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मुलजिम को लेकर चंदौसी की ओर जा रही पुलिस वाहन (मुलजिम लाने वाली गाड़ी) फिसलकर सामने से आ रही रोडवेज बस में घुसने से बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर पहले एक सड़क हादसा हुआ था, उसी जगह पर सड़क किनारे वाहन खड़े थे, जैसे ही पुलिस वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो सड़क पर फिसलन होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार चंदौसी से बिलारी की ओर रोजाना मटर के छिलकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजरती हैं, जिनसे टपकने वाला पानी सड़क पर गिरता रहता है। इससे सड़क पर चिपचिपाहट और फिसलन हो जाती है, जो हादसों का कारण बन रही है। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण पा लिया, जिससे सामने से आ रही रोडवेज ब...