पटना, दिसम्बर 7 -- राजद विधान पार्षद मो कारी सोहैब ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर मस्जिद की आधारशिला रखना कोई धार्मिक खिदमत नहीं, बल्कि एक घिनौनी और सोची-समझी राजनीतिक साज़िश है। इस साजिश का चेहरा हैं टीएमसी से निलंबित और पूर्व भाजपा नेता हुमायूं कबीर। मस्जिद इबादत, इंसानियत और तालीम का पवित्र केंद्र होती है। हुमायूं कबीर ने इस पाक निशानी को भी सियासत की सीढ़ी बना दिया। भावनाएं भड़काना, जहर घोलना, माहौल गरमाना और फिर सत्ता से सौदेबाजी-यही इस पूरे नाटक का असली एजेंडा है। आरोप लगाया कि आने वाले दिनों में भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश के कई राज्यों में ऐसी ही कार्रवाई करेगी। ऐसी साजिशों से देश के लोगों को सचेत रहना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.