रुडकी, जनवरी 19 -- थाना क्षेत्र में एक महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित मुर्गी फार्म से 90 कट्टे चिकन फीड की चोरी हो गई थी। समूह की सचिव ने इस संबंध में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला की समस्या को शुक्रवार को हिन्दुस्तान अखबार ने महिलाओं को जरुरत पड़ने पर नहीं मिल रही कोई मदद शीर्षक से खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। रेखा रानी निवासी ग्राम ठसका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला सहायता समूह ग्राम ठसका में मुर्गी पालन का कार्य कर रहा है। फार्म के लिए जमीन धर्मवीर से किराए पर ली गई है। आठ जनवरी को शाम के समय फार्म पर काम करने वाले सभी लोग घर लौट गए थे, जबकि उस समय धर्मवीर मौके पर मौजूद था। अगले दिन नौ जनवरी की सुबह जब रेखा रानी और सविता फार्म पर पहुंचीं, तो उन्हें चिकन...