मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गांव लोदीपुर जवाहरनगर में मुर्गी के बच्चे घर में घुसने का विरोध करने पर पड़ोसी महिला और उसके बेटा-बेटी ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के गांव लोदीपुर जवाहरनगर निवासी अनवरी पत्नी नजाकत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को पड़ोस में रहने वाली महिला सैयादा के मुर्गी के बच्चे उसके घर पर आ गए थे। अनवरी के अनुसार, उसने सैयादा से उसके मुर्गी के बच्चों को ले जाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगी। आरोप लगाया कि गाली देने से मना करने पर उसके बेटे सोहेल व बेटी ने मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी सोहेल ने सरिया से अनवनी के सिर पर हमला किया, जिससे वह लहुलूहान हो गई। बाद में उसे और उसके परिवार को जान से ...