पीलीभीत, फरवरी 14 -- जहानाबाद। मुर्गा बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने मुर्गा विक्रेता के साथ मारपीट की। तमंचे से उसके ऊपर फायर झोंक दिया। जिसमे मुर्गा विक्रेता बाल-बाल बच गया। जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम उमरसड़ निवासी रवि कुमार पुत्र पप्पू लाल ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि वह बाजार में मुर्गें बेचने का काम करता है। 12 फरवरी को वह उमरसड़ बाजार में मुर्गे बेच रहा था। इस दौरान थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कनाकोर निवासी हरवंश पुत्र बुद्धसेन उसके पास मुर्गा लेने आया। हरवंश ने मुर्गे के रुपये कम दिए, जिसका उसने विरोध किया। इसपर हरवंश उस समय मौके से चला गया। थोड़ी देर बाद हरवंश दोबारा वापस आया। आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए जान...