कोडरमा, सितम्बर 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी नौवा माइल में शुक्रवार की सुबह एक मुर्गा लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि वाहन में लदे कई मुर्गे मर गए। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड से मुर्गा लोड कर वाहन बिहार की ओर जा रहा था। नौवा माइल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क से हटाया गया।गौरतलब है कि गुरुवार को भी इसी स्थान पर यूरिया लदा एक पिकअप वाहन पलट गया था। उस हादसे में चालक को हल्की चोटें आई थीं। यूरिया धनबाद से लोड कर वाहन बिहार की ओर जा रहा था, तभी कोडरमा घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.