चाईबासा, जुलाई 29 -- नोवामुंडी, संवाददाता। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर पश्चिमी सिंहभूम जिले और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित मुर्गा महादेव मंदिर में शिवभक्तों का आस्था का जनसैलाब उमड़ा। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 57 हजार से अधिक भक्तों ने सोमवार को जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ के दरबार में माथा टेक मुरादे मांगीं।यहां रविवार से ही मुर्गा महादेव मंदिर जाने के लिए जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला, झींकपानी, हाटगम्हरिया,जगन्नाथपुर समेत ओडिशा और झारखंड के विभिन्न ग्रामीण स्थानों से भक्तों की टोली निकली हुई थी। हालत यह रही कि सड़क से लेकर मंदिर तक भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। नाचते-गाते पहुंची श्रद्धालुओं की टोली इस दौरान हर तरफ बोलबम और हर-हर महादेव के उद्घोष से माहौल गूंजता रहा। नाचते-गाते और भोलेनाथ के जयघोष के साथ भक्तों की टोली मुर्गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.