हापुड़ संवाददाता, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए कुछ दबंगों ने एक युवक के साथ वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं। दस्तोई रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों को दहला दिया है। मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को घर से अगवा कर खेतों में ले जाया गया और वहां उसे ऐसी सजा दी गई जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। उसे मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंटे रखीं गईं और डंडे बरसाए गए। इसका वीडियो भी बनाया गया। अब वीडियो वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पीड़ित को किसी बहाने से उसके घर से बुलाकर दस्तोई रोड के पास सुनसान खेतों में ले गए। वहां उस पर मोबाइल चोरी का इल्जाम मढ़ा गया। वायरल हो रहे विचलित करने वाले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंगों ने युवक को जबरन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.