मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुरौल, एक संवाददाता। प्रखंड के महमदपुर गांव स्थित एक तालाब में शुक्रवार को विदेशी मछली सकरमाउथ कैटफिश मिली। तालाब में मछली मारने के दौरान मछुआरे वीरेंद्र सहनी के जाल में यह कैटफिश फंस गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद इसको देखने के लिए मछुआरे के घर पर लोगों का तांता लग गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मछली दक्षिण अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है। इसका मुंह नीचे की ओर होता है। बिहार में नेपाल के तराई वाले इलाके में भी यह मछली मिल चुकी है। वहीं, पंचायत के पूर्व मुखिया अनंत शयनम ने बताया कि इस मछली का वजन पांच सौ ग्राम के करीब है। सर्च इंजन पर खोजने पर पता चला कि इसकी कीमत 99 डॉलर हो सकती है। बताया कि मछली को वीरेंद्र के परिवार के लोग तालाब में पालना चाह रहे हैं। कहा कि यह मछली महमदपुर के तालाब में कैसे पहुंची इसकी जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.