रांची, दिसम्बर 4 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी स्थित आईडीबीआई बैंक के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 19 वर्षीय मुकेश कुमार महतो की मौत हो गई। वह अपने पिता प्रफुल्या महतो के साथ मामा के घर से लौट रहा था। मृतक पश्चिम बंगाल के झालदा के तुलीन स्थित ऊपर टोला निवासी का निवासी था। बताया जाता है कि हादसे के बाद घायल मुकेश को स्थानीय लोगों के सहयोग से सिंहपुर नर्सिंगहोम ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि मुकेश अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मुरी पुलिस दूसरे बाइक चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...