रांची, नवम्बर 20 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। संत माईकल 2 स्कूल, मुरी में हैंड वॉश डे एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसमें छात्र, छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को हाथ धोने का अभ्यास भी कराया गया। जिसमें अंगुली, नाखून और कलाई को बीस सेकेंड तक बहते पानी में धोना सिखाया गया। बच्चों को शिक्षकों के द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्रों ने स्वच्छ और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व संबंधित लघु नाटिका एवं नाटक मंचन प्रस्तुत किया। कई बच्चों नेस्लोगन और भाषण की भी प्रस्तुत दी। विद्यालय के प्राचार्य सीएल प्रजापति ने बच्चों को हाथ धोने के फायदे बताए। साथ ही उन्होंने कहा कि हाथ धोने से बीमारियां दूर भागती हैं। विद्यालय के निर्देशक राकेश कुमार ने कहा...