रांची, फरवरी 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी निवासी मोहन सहिस को बेस्ट डांस कोरियोग्राफर एंड जजमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान स्वमेक फ़िल्म प्रोडक्शन के तत्वावधान में भोपाल के संधु भवन में आयोजित समारोह में बॉलीवुड के मशहूर डांसर व कोरियोग्राफर मास्टर पॉल मार्शल के कर-कमलों से प्रदान किया गया। मोहन सहिस ने अपने उत्कृष्ट डांस टैलेंट और सटीक जजमेंट से सबका दिल जीता। कार्यक्रम में उन्होंने एक टीवी डांस शो में जज की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों का चयन भी किया। इससे पूर्व उन्हें विश्व रत्न और रावा रत्न जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। अवॉर्ड मिलने पर उन्होंने आयोजकों व गुरुजनों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...