छपरा, जनवरी 2 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव से अपहृत नाबालिग किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण के आरोपी निक्की कुमार बैठा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से किशोरी के परिजनों ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 18 दिसंबर की सुबह नाबालिग किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाया और अपने साथ ले गया। काफी देर तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों द्वारा जनता बाजार थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होते ही जनता बाजार पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.