सीवान, नवम्बर 1 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुरारपट्टी गांव में गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर अक्षय नवमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। ग्रामवासियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आंवला वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा स्थल पर महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की आराधना की। आचार्य नौरत्न पांडेय ने बताया कि अक्षय नवमी, जिसे आंवला नवमी भी कहा जाता है, का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन स्नान-ध्यान कर व्रत रखने और भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन को किया गया दान-पुण्य कभी नष्ट नहीं होता और इसका फल जीवनभर बना रहता है।बताया कि इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे भो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.