भागलपुर, जनवरी 4 -- मुरारका महाविद्यालय के कॉमर्स विषय में इस वर्ष से छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ। लेकिन प्रोफेसर के अभाव में छात्र-छात्राओं की पढाई नहीं हो पा रही थी । सुल्तानगंज के विधायक प्रो. डॉ. ललित नारायण मंडल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. विमलेन्दु शेखर झा से प्रोफेसर भेजने का आग्रह किया। कुलपति ने कॉमर्स विषय में दो अतिथि प्रोफेसर डॉ. आदित्य नारायण एवं डॉ. प्रियतम कुमार को मुरारका कॉलेज के लिए स्थानांतरित किए। जिससे छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। विधायक को आभार एवं कुलपति को धन्यवाद करने वालों में डॉ. नागेन्द्र तिवारी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार रंजन आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...