मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। उत्तर रेलवे प्रबंधन ने होली के मद्देनजर दो जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। छह से 16 मार्च के बीच यह सेवा मिलेगी। बिहार के पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार और सहरसा-आनंद विहार के बीच यह स्पेशल सेवा दी गई हैं। रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशांक शेखर उपाध्याय ने यह जानकारी दी है। सीपीआरओ एनआर ने बताया कि गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से छह से 16 मार्च तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन एक ओर से सात फेरे के लिए घोषित की गई है। ओरिजनेटिंग स्टेशन से यह गाड़ी मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। जबकि ट्रेन संख्या 05580 वापसी में 8 से 16 मार्च तक इसे आनंद विहार से चलाया जाएगा। डाउन दिशा में यह ट्रेन छह फेरे की सेवा देगी। बुधवार, रविवार, सोमवार और शुक्रवार को इसे आनंद विहार से रवाना किया ज...