प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 12 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी से विवाद के बीच गुरुवार सुबह में फांसी लगाकर जान देने वाले समाज कल्याण अधिकारी आशाीष सिंह का मुरादाबाद से बहन के आने के बाद शृंग्वेरपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आशीष के बड़े भाई दीपक सिंह ने उनके चार साल के बेटे को गोद में लेकर मुखाग्नि दी तो हर किसी की आंख नम हो गई। नगर कोतवाली के पूरे केशवराय निवासी रामबहादुर सिंह के 39 वर्षीय आशीष सिंह आजमगढ़ में समाज कल्याण अधिकारी थे। पत्नी समता सिंह आशीष से विवाद के चलते चार साल के बेटे के साथ सुल्तानपुर मायके चली गई थीं। इस बीच वह घर आए थे। गुरुवार सुबह आजमगढ़ जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कमरे में जाकर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर पत्नी समता भी बेटे नमन और अन्य परि...