संभल, नवम्बर 12 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार होटल कर्मचारी की मौत हो गई। बाइक सवार होटल कर्मचारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय निवासी मोहम्मद उमर (40) की सोमवार देर रात सिरसी में रेलवे क्रासिंग के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उमर मुरादाबाद के डींगरपुर में एक होटल पर काम करता था और रोजाना काम के बाद बाइक से घर लौटता था। सोमवार की रात भी वह अपने घर की ओर लौट रहा था। सोमवार रात करीब दो बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोहम्मद उमर की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को अस्प...