मुरादाबाद, फरवरी 13 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद में मंडल मुख्यालय है पर यहां एक अदद सरकारी विश्वविद्यालय नहीं है। सरकारी यूनिवर्सिटी का सपना पूरा हो गया पर मेडिकल कालेज का सपना अभी अधूरा है। यूपी सरकार के जारी भारी भरकम बजट में 14 नए मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव तो है पर उसमें मुरादाबाद के बारे में अलग से कोई जिक्र नहीं है। यहां दशकों पुरानी मांग है लोग इलाज के लिए दूसरे शहरों में दौड़ लगाते हैं। उनकी मांग अभी तक अधूरी है। आपका अपना लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान लगातार इस मुद्दे पर आम जनों की बात उठाता आ रहा है। आम लोग मेडिकल कालेज की स्थापना को बड़ी उम्मीदों से देख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...