मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- यूपी के मुरादाबाद में शुक्रवार को बवाल हो गया। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सुबह शुरू हुआ विवाद शाम तक जारी रहा। कहासुनी से शुरू हुई बातचीत पथराव तक पहुंच गई। बवाल को देखते हुए लोग घरों में कैद हो गए। इसके बाद भी उपद्रवी नहीं मानें। लोगों ने छतों पर चढ़कर एक-दूसरे के ऊपर पथराव किया। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे स्थिति को संभाला, लेकिन शाम होते ही फिर से पथराव शुरू हो गया। घटना में कई लोग घायल हो गए। पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में डीलर खलील और आरिफ के बीच दो साल से रंजिश चली आ रही है। दो साल पहले आरिफ ने खलील की कोटे की दुकान खत्म करा दी थी। तभी से खलील आरिफ से रंजिश मानता चला आ रहा है। शुक...