कार्यालय संवाददाता, मई 10 -- यूपी के मुरादाबाद में छजलैट थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार को खेत पर काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। पंजा लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया और गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए अलर्ट जारी किया। बताया जा रहा है कि किसान ईंख की खुदाई कर रहा था। अचानक तेंदुआ दूसरे खेत से निकला और हमला कर दिया। किसान खुद को संभाल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार छजलैट थाना क्षेत्र के गांव नक्शनदाबाद निवासी मजदूर दलवीर गांव के ही सुरेश के खत पर काम कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे घात लगाए बैठे तेंदुए ने दलवीर पर हमला कर दिया। मजदूर की चीख सुनकर अन्य ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.