वरिष्ठ संवाददाता, मई 11 -- मुरादाबाद में छजलैट के नक्शनदाबाद गांव में शुक्रवार की देर रात वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ लिया। लगातार कांबिंग करने से टीम को 14 घंटे के भीतर सफलता मिल गई। रेस्क्यू कर तेंदुए को डियर पार्क ले जाया गया है। तेंदुए को जंगल में छोड़ने की अनुमति लखनऊ से मिल गई है। तेंदुए को टीम नजीबाबाद डिवीजन में उत्तराखंड के बॉर्डर के जंगल में छोड़कर आएगी। शुक्रवार की सुबह नक्शनदाबाद निवासी सुरेश के खेत पर दलवीर (32) काम कर रहा था। उस पर तेंदुए नेहमला कर दिया था। दलवीर को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर वन विभाग की टीम ने भी तेंदुए को पकड़ने के लिए दोपहर करीब दो बजे पिंजरा लगा दिया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम ने रातभर गांव में कांबिंग की। गांव स्थित नहर के पाइप में तेंदुआ जाकर बैठ गया। नहर के एक भाग पर पिंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.