वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 4 -- मुरादाबाद में चाइनीज मांझे से लोगों के घायल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार शाम दिल्ली रोड लोकोशेड पुल पर चाइनीज मांझे से बैंककर्मी युवती की गर्दन कट गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी कोमल चौधरी (25) पुत्री अतुल कुमार प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में पीओ है। वह अभी अविवाहित है। उसकी तैनाती बुधबाजार स्थित शाखा में है। चाचा सचिन चौधरी ने बताया कि गुरुवार देर शाम करीब सात बजेकोमल चौधरी अपनी स्कूटी पर शहर से घर की ओर लौट रही थी। दिल्ली रोड पर फव्वारा चौराहे से आगे लोकोशेड पुल पर पहुंची तभी अचानक उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। इससे पहले कि वह कुछ समझा पाती मांझे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.