रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। सोमवार को मुरादाबाद मण्डल की प्रगति 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान कांठ में किया गया। आयोजन में मंडल के पाँच जनपदों से 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस बच्चों का चयन प्रदेश स्तर के लिए किया गया। इसमें जनपद से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मिलक की छात्रा प्रियंका यादव ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर के लिए स्थान बनाया। प्रियंका के चयन से विद्यालय परिवार और जनपद में खुशी की लहर है। शिक्षकों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...