नई दिल्ली, जनवरी 5 -- यूपी की योगी सरकार लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में लोगों का सफर आसान करने के लिए लगातार फैसले हो रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से भी यूपी को लेकर राहत दी गई है। परिवहन मंत्रालय लगातार नई सड़कों की सौगात दे रहा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली को राहत देने की तैयारी है। मेरठ से मुजफ्फरनगर के बीच एनएच-58 के दिन अब बहुरेंगे। मेरठ से मुजफ्फरनगर के बीच 6-लेन हाईवे का निर्माण होगा। इसके लिए डीपीआर का काम अंतिम चरण में है। मार्च तक यह पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद उच्चस्तरीय स्वीकृति के बाद इसी साल एनएच-58 को 6 लेन बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे मेरठ-मुजफ्फरनगर के बीच लोगों को जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। दिल्ली से देहरादून और हरिद्वा...