संभल, फरवरी 21 -- मुरादाबाद बरेली अलीगढ़ रेल लाइन पर इन दिनों मालगाड़ियों की संख्या बढ़ने से यात्री ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। लगातार मालगाड़ियां गुजरने के कारण पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिससे दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में मालगाड़ियों को प्राथमिकता दिए जाने से पैसेंजर ट्रेनों को आउटर पर खड़ा कर दिया जाता है। कई बार 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक ट्रेनें सिग्नल पर रुकी रहती हैं। इससे नौकरीपेशा लोग, छात्र-छात्राएं और मरीज समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ रहा है। मंडी और बाजार से जुड़े कारोबारी समय पर आवागमन न होने से परेशान हैं। यात्रियों ने मांग की है कि मालगाड़ियो...