सासाराम, दिसम्बर 7 -- सासाराम। वन विभाग की टीम ने मुरादाबाद पैक्स गोदाम से विषैले गेहुअन सांप रेस्क्यू किया। गोदाम स्थित बोरा में सांप बैठा था। जिसके भय से लोग गोदाम में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। पैक्स अध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सांप की लंबाई करीब छह फीट के आस-पास थी। जिसका वजन पांच किलो से अधिक था। वन विभाग की टीम ने बताया कि सांप को कैमूर पहाड़ी के जंगल में छोड़ा गया। रेंज अफसर दीपक सिंह ने बताया कि विषैले सांप को जंगल में छोड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...