वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 29 -- मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में साहिल शर्मा द्वारा अपनी दादी और बुआ की निर्ममता से की गई हत्या से सनसनी फैल गई है। हालांकि जिले में रिश्तों के कत्ल का यह कोई पहला मामला नहीं है। संपत्ति के चक्कर में पहले भी लोग अपने रिश्तों का कत्ल कर चुके हैं। अक्तूबर 2023 में भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव परशुपुरा बाजे में एक निजी शिक्षक प्रशांत ने सगे भतीजे वरुण और उसकी गर्भवती पत्नी बबीता की चाकू से हत्या कर दी थी। दरअसल प्रशांत और वरुण के पिता प्रबंल सिंह सगे भाई थी। उनके पिता रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र सिंह के नाम से गांव में करीब 16 बीघा जमीन थी। प्रबल सिंह और उनकी पत्नी की मौत के बाद उनका बेटा वरुण और उसकी पत्नी बबीता ही वहां दादा राजेंद्र सिंह के साथ रहते थे। वरुण का शिक्षक चाचा प्रशांत अपने पिता राजेंद्र सिंह की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.