रामपुर, अक्टूबर 8 -- सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज चर्चित डूंगरपुर केस में गवाही को एक बार फिर मुरादाबाद के एलआईयू इंस्पेक्टर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस पर अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में 14 अक्तूबर को सुनवाई होगी। सपा सरकार में गंज कोतवाली क्षेत्र के डूंगरपुर में बस्ती को खाली कराया गया गया था। आरोप है कि सपा के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के इशारे पर तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन, कुछ पुलिस वालों और कुछ समर्थकों ने जबरन बस्ती को खाली कराया था। आरोप है कि विरोध करने पर लोगों को मारापीटा, उनका सामान लूट लिया और बाद में बुलडोजर चला दिया। इन मुकदमों का ट्रायल एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को केस में तत्कालीन गंज कोतवाली एवं केस के विवेचक रहे इंस्पेक्टर शरद पंवार की गवाही होनी थी। वह आजकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.