अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने गांजे के साथ मुरादाबाद के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात एसओ भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने मोहान बेरियर के पास गश्त की। इस दौरान मरचूला रोड पर एक बिना नंबर कार खड़ी मिली। पुलिस को देख कार सवार युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। कार की तलाशी ली तो अंदर से 24 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निक्कू निवासी मोहम्मदपुर थाना पाकवाड़ा, मुरादाबाद यूपी बताया। आरोपी ने बताया कि वह गांजा गांव से खरीदकर लाया था, जिसे तराई ले जाने की तैयारी में था। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.