बदायूं, मार्च 24 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। इस्लामनगर क्षेत्र में बिसौली रोड पर वनखंडीनाथ मंदिर के समीप आपदा विभाग के कर्मचारी ने कार में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे रविवार रात घर से नाराज होकर कार से मुरादाबाद के लिए निकले थे। परिजन उनकी कार के पीछे-पीछे लोकेशन की मदद से आ रहे थे। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो कार में उनका लहूलुहान शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। उस समय उनकी सांसें चल रही थीं। उन्हें परिजन व पुलिस मेडिकल कालेज पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया। कासगंज जिले के जयजय राम कॉलोनी निवासी सुरजीत 32 वर्ष राम निवास मुरादाबाद के दैवीय आपदा राहत विभाग में आपदा पद पर तैनात थे। शनिवार को घर गए थे। बताते हैं कि घर से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.