मुरादाबाद, जुलाई 4 -- मुरादाबाद समेत प्रदेश के 17 मंडलों में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए साइंस पार्क बनाया जाएगा। एक एकड़ में बनने वाले पार्क की भूमि चिन्हित करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र निदेशालय से लिखा गया है। पार्क में छात्र साइंस के विभिन्न पहलुओं से रूबरू होंगे। साथ ही पार्क में आईआईटी संस्थान के सहयोग से प्रदर्शनी भी आयोजित कराई जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार की पहल पर प्रदेश के 17 मंडल मुख्यालय में ''साइंस पार्क'' की स्थापना की जाएगी। लखनऊ के रीजनल साइंस सेंटर की तर्ज पर यह साइंस पार्क बनेगा। इससे छात्र-छात्राएं अपने मंडल में ही साइंस पार्क का अनुभव ले सकेंगे। लखनऊ मंडल को छोड़ कर शेष 17 मंडल मुख्यालय में इस पार्क को स्थापित किया जाएगा। इस पार्क में सौरमंडल की झलक, भूकंप सिम्युलेटर, न्यूटन का कैडल, मौसम केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.