धनबाद, सितम्बर 29 -- बरोरा, प्रतिनिधि। मुराईडीह कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में असम के प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। विगत 40 वर्षों से मुराईडीह कॉलोनी में वैष्णवी परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है। मंदिर में अष्टभुजा वाली मां दुर्गा की सपरिवार स्थायी प्रतिमा स्थापित है, इसके बावजूद भी हर साल भव्य पंडाल बनाकर मिट्टी की दस भुजा वाली प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। कलश स्थापना के साथ ही यहां मां की आराधना प्रारंभ हो जाती है। नवरात्रि की सप्तमी से लेकर विजयदशमी तक मां को प्रतिदिन महाभोग अर्पित किया जाता है। पूजा की सफलता में पूजा समिति के अध्यक्ष नवीन सिंह, उपाध्यक्ष रंधीर झा, शशि यादव, बिनोद मिस्त्री, शंकर बाउरी, सचिव संजय चौहान, पूर्व मुखिया संजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश साव, संरक्...