धनबाद, अगस्त 5 -- बरोरा। मुराईडीह कॉलोनी में दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने के लिए रविवार की शाम दुर्गा मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों की बैठक हुई। बैठक में सार्वजनिक दुर्गापूजा की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए नवीन सिंह चुने गए। उपाध्यक्ष में बिनोद मिस्त्री, अरुण साव, शशि यादव, रणधीर झा, संतोष चौहान, सचिव में संजय चौहान व संजय कुमार, उप सचिव अमर बाउरी, बबलू महतो, निर्मल यादव एवं राहुल शर्मा, संगठन मंत्री घनश्याम चौहान, अशोक कुमार, संदीप गांधी, योगेश महतो चुने गए। कोषाध्यक्ष सुरेश साव को बनाया गया। स्टेरिंग कमेटी में देवानंद राजभर, मोहन महतो, हरेकृष्ण राम शामिल हैं। इसके अलावे कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए हैं। भोला झा को सूचना मंत्री एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

हिं...