रांची, मई 11 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत गनालोया गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठेठ नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी अनोखा राम, देवेंद्र महतो, राजकुमार महतो और शांति समिति के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत केसो देवी एंड ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। उन्होंने नागपुरी गीतों के साथ-साथ हिंदी गीतों पर भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने तालियों और उत्साह से कलाकारों का हौसला बढ़ाया। गुरमी, कोड़ाकेल, घाघरा और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे। कार्यक्रम में अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम मे...