रांची, जून 5 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर मुरहू में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपन कायर्क्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा, सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी और मुखिया ज्योति ढोडराय ने प्रखंड कर्मियों संग पौध रोपन किया। इस दौरान सभी ने प्रकृति संरक्षण की शपथ लेते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की बात कही। बीडीओ ने कहा वर्तमान समय में प्रकृति का संरक्षण जरूरी है। स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ वातावरण की आवश्यकता होती है। सीओ ने कहा सिर्फ पेड़ लगाना ही नही बल्कि हमें हमें इनका संरक्षण भी करना है। सिंगल यूज प्लास्टिक आदि जिससे पर्यावरण दुषित होता है, उससे हमें बचना होगा। मुखिया ने कहा पेड़ हमारे जीवन की जीवनधारा है। इनका संरक्षण करना हमारी जिम्मेवारी है। इस दौरान कई लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.