रांची, सितम्बर 1 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में रौनियार वैश्य समिति की प्रखंड स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए पुरानी कमेटी को भंग कर नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया की तैयारी जोरों पर है। समिति के सदस्यों ने बताया कि सात सितंबर को विशेष बैठक बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न पदों के लिए चुनाव होंगे। जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए रंजीत साव, रामा साव और अर्जुन साव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार गुप्ता और अशोक साव, महामंत्री पद के लिए विष्णु गुप्ता, दिलीप साव और लक्ष्मी साव, कोषाध्यक्ष पद के लिए रंजीत कुमार और प्रदीप साव, जबकि मंत्री पद के लिए भोला प्रसाद और संजय कुमार गुप्ता उम्मीदवार बनाए गए हैं। समिति के सदस्य रंजीत कुमार ने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए मजबूत टीम और नेतृत्व आवश्यक होता है। प्...