रांची, अक्टूबर 21 -- मुरहू, प्रतिनिधि। दीपावली पर्व के समापन के साथ ही महापर्व छठ का उल्लास क्षेत्र में नजर आने लगा है। प्रखंड के कई इलाकों में लोग सूर्य उपासना के महापर्व अनुष्ठान में बढ़-चढ़ हिस्सा लेते हैं। प्रखंड के गनालोया, गुरमी, कोड़ाकेल आदि ग्रामीण इलाकों में भी छठ पर्व नेग और नियम से प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा ने पर्व के मद्देनजर मुरहू के पंचघाघ और मुरहू मुख्य छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ के दौरान वर्तियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसे लेकर विशेष निगरानी बरती जा रही है। अति वर्षा के कारण इन घाटों की स्थिति खराब हो गई है। साथ ही जलजमाव की भी स्थिति देखी जा रही है। इसे लेकर पंचायत स्तर पर घाट सुधार की जिम्मेवारी संबंधित पंचायत के मुखिया को सौंपी गई है। मुरहू में कार्य लगभग ...