रांची, मई 11 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड स्थित महर्षि मेंही आश्रम मलियादा और शांतिपुरी मुरहू में रविवार को महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती भक्तिभाव, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभातफेरी से हुई जिसमें बड़ी संख्या में सत्संगी शामिल हुए। प्रभातफेरी बंदगांव और मुरहू के मुख्य मार्गों पर निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय, सद्गुरु महाराज की जय, गौ माता की जय जैसे जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रभातफेरी आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई, जहां सत्संगियों ने गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। गुरुदेव के जीवन पर हुआ सत्संग: सत्संग कार्यक्रम में स्तुति, प्रार्थना और ग्रंथ पाठ के पश्चात गुरुदेव के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। स्वामी लक्ष्मणजी महाराज न...