रांची, जनवरी 1 -- मुरहू, प्रतिनिधि। नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल मुरहू स्थित पंचघाघ जलप्रपात में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। रांची, खूंटी, पश्चिम बंगाल, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो सहित आसपास के कई जिलों व राज्यों से हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। अहले सुबह से ही सैलानियों का आगमन शुरू हो गया था, जो दोपहर तक चरम पर पहुंच गया। पूरा जलप्रपात परिसर पर्यटकों से खचाखच भरा रहा। प्रकृति की गोद में बसे पंचघाघ जलप्रपात की सुंदरता ने नववर्ष के उल्लास को और खास बना दिया। पांच धाराओं के संगम से गिरता जल, कलकल बहती बिती नदी, बलुई तट और चारों ओर फैले जंगल पर्यटकों को आकर्षित करते नजर आए। लोग परिवार और मित्रों के साथ पिकनिक मनाते, तस्वीरें खिंचवाते और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते दिखे। परिसर किसी स...