रांची, अगस्त 20 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के संत जॉन मैदान में बुधवार को खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा, प्रमुख एलिस ओडेया, उप प्रमुख अरुण कुमार साबू और बीईईओ धीरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में 200, 400, 800 और 3000 मीटर दौड़ में भाग लिया। बीडीओ और प्रमुख ने कहा कि स्कूली स्तर से प्रतियोगिता बच्चों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उप प्रमुख और बीईईओ ने बच्चों को विद्यालय को नर्सरी बताते हुए प्रतिभा को निखारने की जरूरत पर बल दिया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। मंच संचालन सुभाष साव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रंजीता बाखला, अमरनाथ भगत, पवन कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.