रांची, जनवरी 8 -- मुरहू, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरहू परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी, उप प्रमुख अरुण साबू, मुखिया ज्योति ढोडराय एवं जिला परिषद सदस्य नेलानी देमता ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के पश्चात सभी अतिथियों ने मेला परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। विभिन्न विभागीय स्टॉल, ग्रामीणों ने लिया लाभ: स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे, जहां सामान्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा, मलेरिया जांच, टीबी जांच, आयुष्मान ह...