रांची, दिसम्बर 7 -- मुरहू, प्रतिनिधि। जिले और प्रखंड में अवैध अफीम की खेती पर रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। पिछले कुछ वर्षों में मुरहू थाना क्षेत्र में अफीम की खेती के छिटपुट मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय स्तर पर निगरानी और अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को मुरहू थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हेठगोवा क्षेत्र के विभिन्न खेतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने कई किसानों से संवाद स्थापित किया और उनसे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। थाना प्रभारी केरकेट्टा ने बताया कि कुछ लोग सब्जी या अन्य सामान्य फसलों की आड़ में चोरी-छिपे अफीम की खेती कर लेते हैं। शुरुआती अवस्था में ये पौधे सब्जी की फसल जैसे दिखते हैं...