गढ़वा, मार्च 25 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने मंगलवार को विभिन्न पंचायतों का भ्रमणकर विकास योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोड़ाटोली पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान पंचायत भवन के संचालन पर उन्होंने नाराजगी जताई। पंचायत सचिवालय में लगभग दो साल पहले लगभग चार लाख की लागत से रंग-रोगण और सुंदरीकरण का कार्य कराया गया था। बावजूद इसके पंचायत सचिवालय का रख-रखाव, पानी, बिजली, ज्ञान केन्द्र, बायोमैट्रिक आदि की स्थिति खस्ताहाल नजर आई। बीडीओ ने पंचायत सचिव को पंजी संधारण, सचिवालय की साफ-सफाई आदि को लेकर कई दिशा-निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने प्रखंड परिसर सभागार में सभी पंचायत कर्मियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा पंचायत के कार्यो में कोताही नहीं बरतें। ग्रामीणों की योजना ग्रामीणों तक पहुंचे इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.