रांची, अक्टूबर 9 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर मुरहू में गुरुवार को अवैध अफीम की खेती की रोकथाम को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा ने की। इसमें प्रखंड के सभी पंचायतों के सरपंच, कई पंचायतों के मुखिया तथा विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बीडीओ ने कहा कि जिले को अफीम मुक्त बनाने के लिए व्यापक प्रशासनिक प्रयास जारी हैं। हाल के दिनों में जिले के कई गांवों में अफीम की फसलों को नष्ट किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि प्रशासन इस दिशा में गंभीर है। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती पूर्ण रूप से गैरकानूनी है और इससे समाज व आने वाली पीढ़ियों को गंभीर नुकसान होता है। इस कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वैकल्पिक फसलों को अपनाने की अपील: सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी ने कहा ...