रांची, सितम्बर 29 -- मुरहू, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के सप्तमी पूजन के साथ ही मुरहू के पूजा पंडालों का पट श्रद्धालुओं के लिए सोमवार को खोल दिया गया। पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मेन रोड मुरहू और सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महादेव मंडा के पूजा पंडालों का अनावरण फीता काटकर किया। इससे पूर्व समिति के लोगों द्वारा पूर्व मंत्री समेत अतिथियों का पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार दस दिनों तक मां के विभिन्न स्वरूपों की अराधना की जाती है। उनके आर्शिवाद से क्षेत्र में सुख-शांति कायम रहे। मां दुर्गा का दिव्य आर्शिवाद और शुभकामनाएं आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। उन्होंने भव्य आयोजन को लेकर आयोजन समिति के लोगों को धन्यवाद भी दिया। इस दौरान उप प्रमुख अ...