रांची, फरवरी 7 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिले की लोकप्रिय ठेठ नागपुरी लोक गायिका केशो देवी को शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान जयशंकर प्रसाद स्मृति समारोह के उपरांत झारखंड के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच पर प्रदान किया गया। समारोह में पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री महाबीर नायक और साहित्यकार डॉ. अशोक प्रियदर्शी सहित कई सांस्कृतिक कर्मी उपस्थित रहे। मुरहू प्रखंड के बम्हनी गांव की निवासी केशो देवी ने सैकड़ों नागपुरी गीतों के माध्यम से झारखंडी लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाई है। इस सम्मान को क्षेत्रवासियों ने मुरहू के लिए गर्व की बात बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.