हाथरस, जनवरी 8 -- मुरसा। मुरसान में गायिका कवि सिंह के नेतृत्व में हिंदू राष्ट्र यात्रा मुरसान पहुंची। इस पदयात्रा का मुरसान में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। यह यात्रा 16 दिसंबर को हरिद्वार में हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर शुरू हुई थी। हरिद्वार से चलकर यह पदयात्रा रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़ और अलीगढ़ हाथरस होते हुए मुरसान पहुंची। हाथरस में राष्ट्रीय हनुमान दल सहित कई हिंदूवादी संगठनों के सदस्य इसमें शामिल हुए। गायिका कवि सिंह ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरे हिंदू समाज को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों का हवाला देते हुए कहा कि भारत के हिंदुओं को भी जागरूक होना चाहिए। कवि सिंह के अनुसार, यदि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.