मधेपुरा, फरवरी 7 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे हाटे बाजारे ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह गिर गया और उसका पैर टूट गया। घायल युवक की पहचान जीतापुर भतखोड़ा निवासी विक्रम सोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर यात्री और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। मौजूद लोगों ने उसे बाइक पर बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मुकेश पंडित ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ पंडित ने बताया कि उनके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई थी। घायल विक्रम सोनी ने बताया कि उन्हें आवश्यक कार्य से मधेपुरा जाना था। वे ट्रेन में चढ़ ही रहे थे कि ट्रेन अच...