मधेपुरा, जनवरी 8 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि । मीरगंज मुरलीगंज एनएच-107 बायपास के पास ढ़लान पर बीते बुधवार को एक बड़े ट्रक के फंसने से आवागमन प्रभावित हुई है। बीते 24 घंटे से ढ़लान पर फंसे ट्रक को निकालने की दिशा में प्रयास नहीं किया गया। जिस कारण मुरलीगंज से मीरगंज आने जाने वाले आमलोग सहित बड़े व छोटे वाहनो को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। अधूरे ढलान ने लोगों की परेशानी और खतरा दोनों बढ़ा दिया है। पेट्रोल पंप के समीप बने इस ढलान की बदहाल स्थिति के कारण बुधवार को एक 12 चक्का भारी ट्रक फंस गया, जिससे बड़ी गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक फंसने के बाद से अब तक उसे निकाला नहीं जा सका है। सड़क पर लंबा जाम नहीं लगा, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही रुक गई है। छोटे वाहन जैसे ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक किसी तरह जोखिम उठाकर नि...